Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाजिया इल्मी ने लगाए 'आप' पर गंभीर आरोप

हमें फॉलो करें शाजिया इल्मी ने लगाए 'आप' पर गंभीर आरोप
, शनिवार, 24 जनवरी 2015 (09:10 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में आतंरिक लोकतंत्र का अभाव है और केवल कुछ लोगों की ही तानाशाही चलती है।
 
हाल ही में भाजपा में शामिल हुई आप की पूर्व नेता ने कहा, 'आप में जो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की हां में हां मिलाएगा वही रखा जाएगा। कई नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है। आप इसे तानाशाही कह सकते हैं।'
 
शाजिया ने 'आप' पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस बात की जानकारी नहीं हो पाती है कि पार्टी को कौन चलाता है और उसके बारे में जानकारी किसी को नहीं दी जाती है। आम आदमी पार्टी का असली चेहरा अब उजागर हो चुका है। वे उसी तरह का व्यवहार करते हैं जैसा वह दूसरों पर आरोप लगाते हैं। आम आदमी पार्टी में वही रह सकता है जो अरविंद केजरीवाल के करीब हो और मनीष सिसोदिया की हां में हां मिलाए। आम आदमी पार्टी में बहुत से नेताओं को हाशिए पर कर दिया गया है, जो आम आदमी पार्टी के अंदर तानाशाही का रवैया है।
 
शाजिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी कॉर्पोरेट बनती जा रही है। हमने राजनीति को बदलने की कोशिश की लेकिन गलत नीतियों की वजह से संभव नहीं हो पाया। यह कुछ उस तरह से है कि कोई व्यक्ति अंदर से पार्टी को चला रहा है, लेकिन उस पर कोई भी सवाल नहीं किया जाना चाहिए, अन्यथा उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि आम आदमी पार्टी में अच्छे उम्मीदवारों को बदल कर गुंडों को टिकट दिया जा रहा है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi