Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली चुनाव : सर्वे में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत

हमें फॉलो करें दिल्ली चुनाव : सर्वे में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत
नई दिल्ली , शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2015 (12:04 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले आए एक नए सर्वेक्षण में भाजपा को 41-45 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। इसमें आम आदमी पार्टी को दूसरे स्थान पर बताया गया है।
 
‘रिसर्च एंड डेवलमपेंट इनीशिएटिव’ के सर्वेक्षण के अनुसार 70 सदस्यीय विधानसभा में आप को 21-25 सीटें मिल सकती हैं।
 
इसके अनुसार भाजपा को 41 फीसदी और आप को 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 0-4 सीटें और 12 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। यह सर्वेक्षण जनवरी के आखिरी सप्ताह में किया गया।
 
साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 33 फीसदी वोट एवं 31 सीटें, आप को 28 सीटें और एवं 29 फीसदी वोट तथा कांग्रेस को 25 फीसदी वोट एवं 8 सीटें मिली थीं।
 
इस सर्वेक्षण में किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद बताया गया। उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर 46 फीसदी, आप के अरविंद केजरीवाल को 40 और कांग्रेस के अजय माकन को 12 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi