Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपावली का सरलतम तांत्रिक उपाय, अवश्य आजमाएं

हमें फॉलो करें दीपावली का सरलतम तांत्रिक उपाय, अवश्य आजमाएं
, शनिवार, 18 अक्टूबर 2014 (12:03 IST)
दीपावली पर्व पर खास तांत्रिक प्रयोग प्रस्तुत है। इस प्रयोग से किसी तरह की हानि नहीं होती। यह सभी साधारणजन के लिए असरकारी और आसान तांत्रिक प्रयोग है। इस सरल तांत्रिक प्रयोग को पूर्ण शुद्धता से करने पर लाभ अवश्य मिलता है। लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। नीचे दिए गए मंत्र की पहले 108 बार माला करें। 
 


 
महालक्ष्मी मंत्र - 
 
'ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:' 
 
आसान वि‍धि 
 
* चाँदी की एक छोटी-सी डिबिया लें। अगर चाँदी की उपलब्ध नहीं हो तो किसी और शुद्ध धातु की डिबिया भी आप ले सकते हैं। 
 
* इस डिबिया को आप ऊपर तक नागकेशर तथा शहद से भरकर बंद कर दें। 
 
* दीपावली की रात्रि को इसका पूजन-अर्चन करके इसे अपने लॉकर या दुकान के गल्ले में रख दीजिए। 
 
* रखने के बाद इसे खोलने की जरूरत नहीं है और ना ही और कुछ उपाय करने की। 
 
* फिर अगली दीपावली तक इसे लॉकर या गल्ले में रखी रहने दें। दिनों दिन बढ़ती लक्ष्मी का चमत्कार आप स्वयं देखेंगे। 

webdunia
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi