Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीयों की जगमग सितारों के संग

मायानगरी की मुँडेरों पर सितारों संग, दीयों की जगमग

हमें फॉलो करें दीयों की जगमग सितारों के संग
वर्षभर अपनी प्रसिद्धि और ग्लैमर के माध्यम से लोगों को लुभाने वाले सिनेमा कलाकारों के लिए वार-त्योहारों का उतना ही महत्व होता है जितना कि एक आम भारतीय का होता है। त्योहारों को दूरस्थ शूटिंग स्थल पर कोई भी कलाकार मनाना नहीं चाहता और यही कारण होता है कि जैसे ही दिवाली का त्योहार नजदीक आते जाता है, प्रत्येक कलाकार इस प्रकार की योजना बनाने में लग जाता है कि दिवाली घर पर कैसे मनाई जाए। कई कलाकार दिवाली पर अपने परिवारजनों को लेकर बाहर घूमने निकल जाते हैं, जबकि अधिकांश माया नगरी में अपने घरों पर ही दिवाली मनाते हैं।

बच्चन परिवा
IFM
अमिताभ बच्चन धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं तथा सभी त्योहारों को मनाने में विश्वास रखते हैं। बेटे अभिषेक बच्चन की शादी के बाद बहू ऐश्वर्या की ससुराल में यह पहली दिवाली है। संपूर्ण बच्चन परिवार ने इस बात का ख्याल रखा है कि दिवाली अच्छी तरह भी मने और संपूर्ण परिवार के सदस्य एकसाथ मिलकर दिवाली मनाएँ।

वैसे अमिताभ की माँ तेजी बच्चन बीमार हैं, इस कारण स्वयं अमिताभ बहुत ज्यादा मौज-मस्ती की बजाय सादगी के साथ दिवाली मनाएँगे। वैसे बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या खासतौर पर करवा चौथ से पहले ही अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग छोड़ वापस मुंबई आई हैं और जाहिर है किसी भी शादीशुदा महिला के लिए ससुराल में पहली दिवाली काफी मायने रखती है। सास जया बच्चन ने भी अपनी बहू के लिए खासतौर पर विशेष तैयारी की है जिसमें उनकी बेटी श्वेता ने भरपूर सहयोग दिया है।

शाहरुख और गौरी
webdunia
IFM
शाहरुख के लिए इस वर्ष की दिवाली जरा ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनकी फिल्म 'ओम शांति ओम' रिलीज हो रही है। वैसे शाहरुख के घर ईद भी पूर्ण उत्साह के साथ मनती है और दीपावली भी वे मनाते हैं। शाहरुख की 'चक दे इंडिया' हिट हो चुकी है। इस कारण उन्हें यह दिवाली जोर-शोर के साथ मनाने का हक भी है।

कपूर परिवार
दोनों ही कपूर परिवार ऋषि कपूर और अनिल कपूर के लिए इस वर्ष की दिवाली जिंदगीभर याद रहेगी। ऋषि के बेटे रणबीर और अनिल की बिटिया सोनम संजय लीला भंसाली की फिल्म 'साँवरिया' के माध्यम से बॉलीवुड में प्रवेश करेंगे। फिल्म दिवाली के दिन ही रिलीज हो रही है। इस कारण भी कपूर परिवारों के लिए यह दिवाली काफी महत्वपूर्ण है।

webdunia
IFM
रितिक रोशन
रोशन परिवार के लिए यह दिवाली खुशियों की सौगात लेकर आई है, क्योंकि रितिक पुनः पापा बने हैं और दादा राकेश रोशन काफी खुश हैं। राकेश रोशन अपनी अगली फिल्म क्रेजी-4 की शूटिंग में व्यस्त हैं और रितिक अपनी आने वाली फिल्म जोधा- अकबर को लेकर आशाओं की डोर थामे हैं।

रितेश देशमुख
यह वर्ष निश्चित रूप से रितेश के लिए काफी अच्छा रहा और हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'हे बेबी' की सफलता के कारण रितेश काफी खुश भी हैं। वैसे रितेश महाराष्ट्र में अपने पुश्तैनी गाँव में जाकर दीपावली मनाने में ज्यादा खुशी महसूस करते हैं।

कंगना रानावत
कंगना को अपने परिवार के साथ दिवाली मनाना अच्छा लगता है। इस वर्ष कंगना अपने परिवार के साथ दिवाली मनाएँगी, क्योंकि गत वर्ष उनकी बहन दिवाली के समय ही बीमार थी।

प्रियंका चोपड़ा
webdunia
IFM
प्रियंका के लिए गत वर्ष की दिवाली काफी अच्छी रही थी, क्योंकि उनकी फिल्म डॉन रिलीज हुई थी। इस वर्ष प्रियंका काफी जोर-शोर से दिवाली मनाने जा रही हैं, क्योंकि न केवल वे कुछ अच्छी फिल्में करने जा रही हैं, बल्कि कई विज्ञापनों में भी वे नजर आने वाली हैं।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु
webdunia
IFM
जॉन अब्राहम अपनी फिल्म 'गोल' को लेकर आशा बाँधे हैं, वहीं बिपाशा बसु को पारंपरिक रूप से दिवाली मनाना अच्छा लगता है। बिपाशा के अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में लिए जाने की घोषणा होने के कारण इस वर्ष बिप्स दुगुनी खुशी के साथ दीपावली मनाएँगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi