Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका में लक्ष्मी पूजन मुहूर्त

हमें फॉलो करें अमेरिका में लक्ष्मी पूजन मुहूर्त
, बुधवार, 22 अक्टूबर 2014 (20:25 IST)
उत्तरी अमेरिका में इस बार दीपावली के दिन खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी है। इसका असर अमेरिकी समयानुसार तड़के 1 बजकर 8 मिनट  से 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण काल में मूर्ति को हाथ नहीं लगाया जाता, इस अवधि में मंदिर बंद रहते हैं। पंडित उमेश दीक्षित के अनुसार इस अवधि में मंत्र सिद्ध किए जा सकते हैं। मंत्र साधना की जा सकती है। ऐसा भी माना जा सकता है कि इस अवधि में हवन भी किया जा सकता है। सिर्फ मूर्ति को छूना निषेध माना गया है। इसी से बचने के लिए मंदिरों को बंद रखा जाता है।
हालांकि उत्तरी अमेरिका के शहरों में ही इसका आंशिक रहेगा, लेकिन ग्रहण काल समाप्त होने के बाद स्नान और शुद्धिकरण के पश्चात पूजा-अर्चना करना चाहिए। 
 
अमेरिका में निम्न मुहूर्तों में लक्ष्मी पूजन किया जा सकता है...
* प्रदोष काल सायंकाल  7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 40 मिनट तक (प्रदोषकाल की अवधि करीब डेढ़ घंटे रहेगी)
* वृषभ लग्न : 7 बजकर10 मिनट से 8 बजकर 58 मिनट तक
* महानिशीथ  काल 12 बजकर 14 मिनट से 1 बजकर 7 मिनट तक
* सिंह लग्न : 1 बजकर 48 मिनट से 4 मिनट 20 मिनट
 
* नोट : शहर के हिसाब समय में थोड़ा-बहुत परिवर्तन हो सकता है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi