Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धन्वंतरि जयंती और पूजन विधान

धन्वंतरि दिवस के पूजन मुहूर्त

हमें फॉलो करें धन्वंतरि जयंती और पूजन विधान
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

ND

भगवान धन्वंतरि पूजन यानी धनतेरस इस बार 15 अक्टूबर गुरुवार को है। इस दिन त्रयोदशी 16.39 से लगेगी जो दूसरे दिन 14.32 तक रहेगी। अतः 15 को ही भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाएगा। अतः 16.55 से 18.25 तक शुभ का चौघड़िया होने से यह समय गादी बिछाने हेतु उत्तम समय है। इसके बाद शाम 18.25 से 19.58 तक अमृत है। यह समय सुख और आरोग्य के देवता धन्वंतरि पूजन हेतु उत्तम है।

धन्वंतरि‍ पूजन विधा

webdunia
ND
धन्वंतरि देवताओं के वैद्य और चिकित्सा के देवता माने जाते हैं, इसलिए चिकित्सकों के लिए धनतेरस का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। धनतेरस के दिन चाँदी खरीदने की भी प्रथा है। इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करता है और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है।

भगवान धन्वंतरि जो चिकित्सा के देवता हैं, अत: उनसे सेहत और समृद्धि की कामना की जानी चाहिए। लेकिन संतोष को सबसे बड़ा धन कहा गया है। जिसके पास संतोष है वह स्वस्थ है, सुखी है और वही सबसे धनवान है। संतोष रूपी धन से बड़ा कोई धन नहीं है। अत: इस दिन इसी धन की कामना करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi