Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर, खाप मुखियाओं ने दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे किया जाम

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, खाप मुखियाओं ने दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे किया जाम

हिमा अग्रवाल

, शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (15:20 IST)
बागपत। किसान आंदोलन को बल देने के लिए आज से सर्वखाप ने बागपत में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे 709बी जाम कर दिया। तीनों कृषि अध्यादेश के खिलाफ खाप मुखियाओं ने किसानों के साथ बड़ौत में औद्योगिक चौकी के पास जाम लगा दिया है।
 
सुबह से ट्रेक्टर-ट्रॉली में सैकड़ों किसान हाइवे पर पहुंच कर धरना देकर बैठ गए। किसानों की लंबी कतारें देखकर पुलिस बल के हाथ-पांव फूल गए हैं। पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारियों ने धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। हाइवे से गुजरने वाले वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। वाहनों के पहिये पर ब्रेक लगने पर यात्री पैदल ही चलते नजर आएं।
 
2 दिन पहले 84 देशखाप मुखिया सुरेंद्र सिंह ने किया था एलान किया था की वह कृषि बिल के विरोध में अनिश्चितकालीन चक्का जाम बागपत में करेंगे। इनके इस निर्णय का समर्थन कई खापों ने भी किया और आज जाम लगा दिया। बड़ौत में दर्जनों गांव के किसान हाइवे पर ही धरना देकर बैठ गए हैं।
 
खाप मुखियाओं ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि जब तक तीन कृषि अध्यादेश वापिस नहीं होंगे तब तक किसान दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर डटे रहेंगे। खाप के इस आंदोलन को लेकर भारी पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया है।

हालांकि डीएम और एसपी ने खाप मुखियाओं से वार्ता भी की थी लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। खाप मुखियाओं ने कहा दिया है कि तब तक हाइवे पर डटे रहेंगे जब तक तीन कृषि अध्यादेश वापिस नहीं होंगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल बोले, दिल्ली में कोविड-19 का तीसरा दौर नियंत्रण में