Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उद्योगपतियों की सरकार किसानों से नहीं करना चाहती बात : राकेश टिकैत

हमें फॉलो करें उद्योगपतियों की सरकार किसानों से नहीं करना चाहती बात : राकेश टिकैत
, शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (23:07 IST)
चंडीगढ़। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार 'कॉर्पोरेट समर्थक' है, जिस कारण वह कृषि कानूनों पर किसानों से वार्ता नहीं कर रही है और कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर बैठे आंदोलनकारी किसान भी तभी अपने घर वापस जाएंगे जब उनकी मांगें पूरी हो जाएंगी।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘किसान महापंचायत’ के लिए समर्थन जुटाने की खातिर यहां आए टिकैत ने कहा कि किसानों का आंदोलन केंद्र सरकार के महज तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ नहीं है बल्कि देश को बचाने के लिए है।
webdunia

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन नौ महीने से जारी है और सरकार ने 22 जनवरी के बाद बातचीत नहीं की है। हमने बार-बार कहा है कि यह सरकार बड़े उद्योगपतियों द्वारा चलाई जा रही है। इसलिए वे हमसे बात नहीं कर रहे हैं। टिकैत ने सरकार पर सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनका कहना है कि इन्हें वे लीज पर दे रहे हैं। क्या एक दिन वे संसद को भी लीज पर दे देंगे?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तालिबान के बदले सुर, कहा- भारत समेत सभी देशों से चाहते हैं अच्छे संबंध