Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बच्चों के कपड़े हों फैशनेबल

क्या पहनाएँ बच्चों को

हमें फॉलो करें बच्चों के कपड़े हों फैशनेबल

गायत्री शर्मा

ND
ND
आजकल बच्चों के कपड़ों को खरीदने में माता-पिता को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उनकी परेशानी इस बात को लेकर होती है कि वे बच्चों को क्या पहनाएँ, जिसमें उनके बच्चे फैशनेबल व स्मार्ट लगें। बच्चों के कपड़ों की अलग-अलग वैरायटियाँ हर रेंज में उपलब्ध हैं।

बच्चों के लिए कपड़े खरीदते समय आपको यह पता होना चाहिए कि उनके कपड़ों में लैटेस्ट फैशन क्या है और वे किस तरह के कपड़ों में स्मार्ट लगेंगे। फैशबाजामेलड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग प्रकार के कपड़े चलन में हैं।

अपने कपड़ों के रंग को लेकर बच्चों की अलग-अलग पसंद होती है। जो रंग बच्चों के पसंदीदार रंग होते हैं, उसी रंग के कपड़े पहनना वो ज्यादा पसंद करते हैं। जहाँ लड़कियों पर पिंक, ऑरेंज व लैवेंडर कलर के सारे शेड्स खूब फबते हैं, वहीं लड़कों पर नेवी ब्लू, हंटर ग्रीन, खाकी और बेरी रेड कलर बहुत अच्छे लगते हैं।

क्या पहनें लड़कियाँ :-
लड़कियों के लिए अलग-अलग प्रकार के स्कर्ट्स बाजार में चलन में हैं। बारीक प्लीट्स वाले स्कर्ट के साथ लेयर वाले टी शर्ट्स बहु‍त अधिक पसंद किए जाते हैं।

लड़कियों के लिए पैंट में हिप हर्गस और वाइड लेग पैंट ट्रेंड में है, जो कि सबसे ज्यादा ब्लैक और डीप ब्लू डेनिम में चल रहे हैं। लड़कियों के लिए स्पोर्ट्स वियर में ए लाइन ड्रेस, साइकिल शॉर्ट्स और टी-शर्ट को लेकर कई प्रयोग हो रहे हैं।

क्या पहनें लड़के :-
लड़कों के कपड़ों को लेकर माता-पिता को सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन होता है क्योंकि लड़कों के लिए बाजार में ड्रेसेस की सिलेक्टेड वैरायटियाँ मिलती हैं। ऐसे में बच्चों को फैशनेबल लुक देने के लिए उन्हें आप ट्रिम कट पैंट्स पहना सकते हैं। आजकल तो लड़कों के कपड़ों पर भी नकली फर, सीक्वेंस, कढ़ाई आदि का अधिक चलन है।

इसके अलावा लड़कों के लिए लूज फिटिंग कैंप स्टाइल शर्ट्स, नी लेंथ के डिटैचेबल कार्गो पैंट्स बहुत पसंद किए जा रहे हैं।

कपड़े खरीदते वक्त रखें ख्याल :-
* बच्चों की वार्डरोब में पार्टी ‍वेयर की तुलना में कैजुअल वियर की संख्या ज्यादा होनी चाहिए क्योंकि पार्टी वियर ड्रेसेस बच्चे कुछ विशेष अवसरों पर ही पहन पाते हैं।
* बच्चों के कपड़ों के साथ उस पर मैच करती एक्सेसरीज जैसे पर्स, शूज, कैप, बैल्ट आदि जरूर लें।
* बच्चों के लिए ऐसे कपड़े खरीदें, जो कि फैशनेबल होने के साथ आरामदायक हों।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi