Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लड़कियों के लिए लेटेस्ट मानसून फैशन ट्रेंड्स

हमें फॉलो करें लड़कियों के लिए लेटेस्ट मानसून फैशन ट्रेंड्स
रिमझिम फुहारें ले कर मानसून दस्तक दे चुका है। बारिश के मौसम में गर्मी के फैशन रूल्स बिल्कुल नहीं चलेंगे। आज के जमाने की फैशनेबल लड़कियों के लिए हम बता रहे हैं लेटेस्ट मानसून फैशन ट्रेंड्स। कपड़े, मेकअप, हेयरस्टाइल और की मिनी गाइड।

FILE


1) कलर - ब्राइट और बोल्ड कलर मानसून के लिए सबसे सही चॉइस है। आप नियॉन कलर भी पहन सकतीं है। कॉलेज गर्ल्स में ये बहुत चल रहा है।


webdunia
FILE


2) मेकअप -

बारिश में हेवी मेकअप बिल्कुल अवॉइड करें। कम और नेचुरल मेकअप करें। ब्राइट रंग की लिपस्टिक या रंगीन आईलाइनर लगाएं। मानसून रंगों के साथ प्रयोग करने का उत्तम समय है। नए-नए कलर ट्राई करें और अपने आप को नया लुक दें।


3) कपड़े - ये मौसम में अपने कैप्री, बरमूडा, शॉर्ट्स और स्कर्ट को अलमारी से बाहर निकालने के लिए सबसे अच्छा और सही समय है। लड़्कियों को बारिश में आरामदेह और लूज कपड़ों का चयन करना चाहिए। मानसून फैशन के हिसाब से बोल्ड प्रिंट, फ्लोरल प्रिंट और ब्राइट कलर सबसे सही ऑप्शन है।

webdunia
FILE


टैंक टॉप भी ट्राई करें। आप लैगिंग और डेनिम के फुल पैंट भी चुन सकते हैं। इस मौसम में नायलॉन, शिफॉन, जॉर्जेट और कॉटन मिक्स कपड़ों को तरजीह दें। ये गीले होने पर जल्दी सूख जाते हैं। सफेद रंग के कपड़ों को लाइक्रा मटेरियल की ड्रेसेज़ पार्टीवियर के हिसाब से बेस्ट है।


4) हेयरस्टाइल - मानसून के दिन बालों के लिए थोड़े बुरे होते हैं। उनका टूटना, गिरना, झड़ना इस मौसम में एक आम बात है। पोनीटेल और चोटी गूंथना मानसून के लिए सबसे अच्छी हेयरस्टाइल है।


webdunia
FILE


इसमें भी आप फिशटेल ब्रैड(चोटी), साइड ब्रैड, टाई-बैक ब्रैड, फ्रिंज ब्रैड के अलावा और भी कई तरीकों से चोटी बना सकतीं हैं। अगर चाहें तो आप बॉब कट भी ट्राई कर सकतीं हैं।


5) ऐक्सेसरीज़ - ऐक्सेसरीज़ आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगाती हैं। इस मौसम में हाई हील्स और स्टलेटोज़ को पहनना अवॉइड करें। इनकी जगह ट्रेंडी फ्लिप फ्लॉप, सैंडल को अपने संग्रह में शामिल करें।

webdunia
FILE


इस रंगीन मौसम में सुस्त काले छाते के बजाय ट्रेंडी-रंगीन, पोल्का डॉटेड, मल्टीकलर, ग्राफिक या ट्रांसपेरेंट छाते और रेनकोट के साथ बाहर निकलें। वॉटर प्रुफ बैग जरूर रखें जो आपके मोबाइल, पैसों और डॉक्युमेंट्स को गीले होने से बचाएगा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi