Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी से तो कसाई भी शरमा जाए-लालू

हमें फॉलो करें मोदी से तो कसाई भी शरमा जाए-लालू
पटना , मंगलवार, 29 अप्रैल 2014 (13:22 IST)
FILE
पटना। नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे भाजपा के इस नेता से तो कसाई भी शरमा जाए।

लालू ने कहा क‍ि नरेन्द्र मोदी से तो कसाई भी शरमा जाए। क्या यह आदमी भारत का प्रधानमंत्री बनेगा? उनका यह बयान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे वाक्युद्ध की पृष्ठभूमि में आया है।

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को मोदी पर प्रहार करते हुए उन्हें गुजरात का कसाई करार दिया था। पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी पर गुजरात के मुख्यमंत्री के कटु बयान के बाद यह गुस्से भरी प्रतिक्रिया दी थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi