Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आपकी आँखों में कुछ महके हुए से....

आँखें बताती हैं उम्र का राज

हमें फॉलो करें आपकी आँखों में कुछ महके हुए से....
ND
दिल से ज्यादा आँखें राजदार होती हैं। एक नए अध्ययन के मुताबिक आँखें यहाँ तक बता सकती हैं कि आप कब पैदा हुए। कोपेहेगन और आरहुस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक आँखों की मदद से किसी इंसान के जन्मदिवस का सटीक आकलन किया जा सकता है।

webdunia
ND
शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के तहत लोगों के जन्मदिन का पता लगाने के लिए रेडियो कार्बन डेटिंग पद्धति का इस्तेमाल करने के अलावा पुतलियों में मौजूद विशेष प्रोटीन का विश्लेषण किया।

इन पद्धतियों के सहारे फॉरेंसिक विशेषज्ञ किसी अज्ञात शव या व्यक्ति की उम्र का पता लगा सकते हैं। शोधकर्ताओं की इस रिपोर्ट को प्लॉस वन नामक ऑनलाइन जर्नल में उपलब्ध कराया गया है। आँखों की पुतली पारदर्शी प्रोटीन क्रिस्टैलिन की बनी होती हैं। यह प्रोटीन काफी सघन होता है।

पारदर्शी होने के कारण रोशनी आसानी से आर-पार जाती है। बचपन में शुरू के एक दो वर्षों तक इस प्रोटीन का निर्माण जारी रहता है। इसके बाद आँखों में यह प्रोटीन बगैर किसी बदलाव के पूरे जीवन मौजूद रहता है। इसी के सहारे इंसान की उम्र का पता लगाया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi