Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जवां बने रहना है तो लीजिए स्ट्रॉबेरी

हमें फॉलो करें जवां बने रहना है तो लीजिए स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी से त्वचा जवां रहती है। दिल के अनेक रोगों में यह गुणकारी है। एक ताजा शोध में इसके नए लाभ के बारे में पता चला है। उम्र पर नियंत्रण रखने के साथ यह डायबिटीज पर भी रखती है। स्ट्रॉबेरी शेक या यूं ही इसके सेवन का मजा ले सकते हैं।

FILE


यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक के वैज्ञानिकों ने दिल की सेहत और स्ट्रॉबेरी के फायदों के बारे में विशेष अध्ययन किया। वैज्ञानिकों का मुख्‍य फोकस इस बात पर था कि यह हृदय रोगों और मधुमेह के विकास को स्ट्रॉबेरी किस तरह रोकती है।

विश्वविद्यालय के मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर पॉल थोरनएल्ली ने शोधकर्ताओं के दल का नेतृत्व किया। इस दल ने पता लगाया कि स्ट्रॉबेरी के तत्व हमारे शरीर में 'एनआरएफ 2' नाम के एक प्रोटीन को सकारात्मक रूप से सक्रिय कर देता है। यह प्रोटीन हमारे शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स और अन्य सुरक्षा गतिविधियों को बढ़ा देता है।

विश्वविद्यालय के बयान के अनुसार यह प्रोटीन रक्त वसा और कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करता है, यही दोनों हृदय संबंधी रोगों के प्रमुख कारण हैं।

शोधर्ताओं का दावा है कि पहली इस बात का पता लगाया गया है कि स्ट्रॉबेरी के तत्व सक्रिय रूप से प्रोटीन को प्रोत्साहन देते हैं, जो रोगों से बचने में मददगार होते हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi