Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ज्यादा डकार आने से हैं परेशान, तो जानिए इसके 5 कारण

हमें फॉलो करें ज्यादा डकार आने से हैं परेशान, तो जानिए इसके 5 कारण
डकार आना एक साधारण क्रिया होती है, जो किसी भी समय आ सकती है, लेकिन बार-बार डकार आना कई बार कुछ बीमारियों का भी संकेत हो सकती है। अगर आपको भी बार-बार डकार आने की समस्या है, तो जानिए इसके क्या कारण होते हैं।
 
1 कई बार आपके खान-पान का गलत तरीका भी डकार आने का कारण बनता है। तली-भुनी चीजें, कोल्ड्रिंक, फूलगोभी, बीन्स, ब्रोकोली आदि को खाने से पेट में गैस बनती है, जो डकार आने का कारण हो सकता है। इन चीजों को रात में न खाएं।
 
2 लंबे समय तक कब्ज की समस्या का बना रहना भी अत्यधिक डकार आने का एक प्रमुख कारण है। इस मामले में पहले आपको कब्ज से निपटने की जरूरत होगी।
 
3 बार-बार डकार आने का एक प्रमुख कारण है अपचन। जी हां, अगर आपके द्वारा ग्रहण किया हुआ भोजन पच नहीं पा रहा है तो यह समस्या होना आम बात है।
 
4 कई बार छोटे-छोटे कारण पेट में गैस पैदा करके इस तरह की समस्याओं को जन्म देते हैं, जैसे ग्लास से पानी पीने के बजाए ऊपर से पीना, खाना खाते समय बात करना, च्यूइंग गम आदि कारणों से पेट में हवा जाकर गैस पैदा करती है और यह समस्या होती है। इसे ऐरोफेस कहते हैं।
 
5 जब गैस की वजह से आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा जाए तो एच पायलोरी नामक बैक्टीरिया के कारण पेप्टिक असर की समस्या पैदा होती है जो डकार आने के साथ-साथ पेट दर्द का भी कारण हो सकता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi