Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सावधान! तांबे के बर्तन में रखी 5 चीजें हैं खतरनाक

हमें फॉलो करें सावधान! तांबे के बर्तन में रखी 5 चीजें हैं खतरनाक
यूं तो तांबे के बर्तन काफी शुभ माने जाते हैं और इसमें रखा पानी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तांबे के बर्तन में रखी कुछ चीजें जहर भी बन सकती हैं। जरूर जान लीजिए यह 5 चीजें, जो तांबे के बर्तन में रखने पर, हो सकती हैं बेहद खतरनाक... 
 
1 दही - दही को तांबे के बर्तन में रखना और उसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है और कसैला स्वाद, घबराहट या जी मचलाने जैसी समस्याएं हो सकती है।
दही में छुपा है अच्छी सेहत का राज, पढ़ें दही के 6 गुण
 
 
2 नींबू - नींबू का रस, नींबू पानी या फिर नींबू को किसी भी रूप में अगर आप तांबे के बर्तन में रखते हैं, तो इसमें मौजूद एसिड तांबे के साथ क्रिया करता है, जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
webdunia


3 सिरका - सिरका एक प्रकार का अम्लीय पदार्थ है, और इसे आप तांबे के बर्तन में या उसके साथ रखते हैं तो उनके मेल से होने वाली रासायनिक क्रिया आपकी सेहत पर बेहद हानिकारक प्रभाव डाल सकता है।
 
4  अचार - अचार में भी सिरके का प्रयोग किया जाता है अत: इसका प्रयोग तांबे के बर्तन में कभी न करें। इसके अलावा भी अचार में मौजूद खटाई तांबे के साथ मिलकर आपकी सेहत के लिए जहर का काम करती है। 
 
5 छाछ - छाछ का प्रयोग सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका प्रयोग कभी भी तांबे के बर्तन में न करें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हर तरह की परीक्षा में सफलता दिलाता है मां बगलामुखी का यह मंत्र