Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चने की दाल के 5 फायदे, जरूर जानें

हमें फॉलो करें चने की दाल के 5 फायदे, जरूर जानें
चने की दाल का प्रयोग आम तौर पर पूरनपोली बनाने या फिर सांभर व अन्य व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। ले‍किन सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि चने की दाल से होते हैं सेहत के यह 5 फायदे भी...

1 चने की दाल आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करती है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड शरीर की कोशिकाओं को मजबूत करने में मददगार है।

डाइबिटीज पर नियंत्रण के लिए चने की दाल का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह ग्लूकोज की अधि‍क मात्रा को अवशोषित करने में काफी मददगार है। सौंदर्य बढ़ाने के लिए चने की दाल का बेसन त्वचा पर लगाना लाभदायक होता है।
webdunia

3 चने की दाल का सेवन कर आप कब्ज जैसी समस्याओं से आसानी से निजात पा सकते हैं। इतना ही नहीं, पीलिया जैसी बीमारी में चने की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

4 फाइबर से भरपूर चने की दाल कोलेस्ट्रॉल को कम कर आपका वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद साबित होती है। यह पाचनतंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
webdunia
 


















 चने की दाल जिंक, कैल्श‍ियम, प्रोटीन, फोलेट आदि से भरपूर होने के कारण आपको आवश्यक व जरूरी ऊर्जा देती है। इसके अलावा यह पेट की समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन 5 चीजाें से कम हो रही है, आपकी जिंदगी