Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पत्तागोभी का यह उपाय, देगा 5 चमत्कारिक फायदे

हमें फॉलो करें पत्तागोभी का यह उपाय, देगा 5 चमत्कारिक फायदे
सब्जी से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों में पत्तागोभी का जितना प्रयोग होता है, उतने ही सेहत के फायदे भी इससे मिलते हैं। शारीरिक दर्द हो या चोट, थायरॉइड हो या फिर स्तनों की समस्या, पत्तागोभी का यह उपाय हर मामले में जादू की तरह असर करेगा। पत्तागोभी बांधने से होंगे यह बेहतरीन लाभ -  


 


1 सूजन -  यदि हाथ, पैर या शरीर के किसी ऐसे भी भाग में चोट लगने के कारण दर्द और सूजन महसूस कर रहे हैं, तो सोते समय पत्तागोभी का पत्ता लेकर संबंधि‍त स्थान पर रखें और उसके ऊपर पट्टी बांध लें। सोने से पहले यह तरीका आपको काफी लाभ पहुंचाएगा।

2 स्तन में दर्द - नवजात शि‍शु को दूध पिलाते समय कई बार महिलाओं को स्तनों में दर्द होता है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है, तो पत्तागोभी का पत्ता स्तन पर रखने से आपके स्तन का दर्द गायब हो जाएगा। इसे एक बार जरूर आजमाकर देखें।
 
webdunia
3 थायरॉइड - थायरॉइड ग्रंथि‍ शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में महत्पूर्ण भूमिका निभाती है साथ ही पाचन तंत्र के लिए भी य‍ह खास है। अगर आपको इनसे संबंधित कोई समस्या होती है, तो अपने गले पर थायरॉइड ग्रंथि‍ वाले स्थान पर पत्तागोभी का पत्ता रखें और ऊपर से शॉल लपेट लें। सुबह इसे गले से हटा लें।

4 सिरदर्द - यदि आपको सिर में असहनीय दर्द हो रहा है तो यह आंखों की कमजोरी या फिर अत्यधि‍क तनाव और थकान के कारण भी हो सकता है। ताजा पत्तागोभी का एक पत्ता लेकर सिर पर रखें और माथे पर भी। इसके बार सिर को ढंक लें। आपको दर्द कम होता महसूस होगा।
 
webdunia
5 शरीर के किसी भी हिस्से को हीलिंग पावर देने के लिए यह एक बेहतरीन तरीका है। दर्द को खींचने के मामले में यह चुंबक की तरह कार्य करता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi