Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैंसर से बचाएगा यह खानपान

हमें फॉलो करें कैंसर से बचाएगा यह खानपान
कैंसर के 5 फीसदी मामलों का सीधा संबंध खानपान से होता है। संतृप्त वसा औा बाजार में उपलब्ध प्रोसेस्ड या तैयार भोज्य पदार्थों के सेवन से कैंसर होने का खतरा अधिक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन के खानपान में कुछ बदलाव कर, कैंसर को फैलने से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं, इस बारे में - 


 
 
क्या खाएं - अपने खानपान में इन चीजों को शामिल करके, आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। नीचे पढ़ें, कौन से हैं, यह हेल्दी फूड - 
1  विटामिन- सी युक्त फल, जैसे संतरा, नींबू आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
बीटा कैरोटीन व प्लांट केमिकल। गाजर, चुकंदर, टमाटर को सलाद के रूप में प्रयोग करें।
3  प्याज और लहसुन का सेवन जरूर करें। इनमें मौजूद सल्फर, ट्यूमर की ग्रोथ कम करने में सहायक होता है। 

4  हाई- फाइबर युक्त मल्टीग्रेन ब्रेड, साबुत अनाज,ओट्स यानि जौ के दलिया को शामिल करें।
5  हरे और पीले रंग की सब्जियां, जैसे- ब्रोकोली, पालक, पत्तागोभी, शि‍मला मिर्च आदि का प्रयोग करें। 

webdunia

किन चीजों से करें परहेज - 
 
1 अल्कोहल का ज्यादा सेवन न करें, इससे मुंह और लीवर का कैंसर हो सकता है। 

2  अधि‍क नमक और मसालेदार भोज्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। 

webdunia

 
3  वसा युक्त पदार्थ, खास तौर पर जिनमें संतृप्त वसा अर्थात सैच्युरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा हो, से दूर रहें। एक शोध के अनुसार इनसे कोलोन, यूटेरस, प्रोस्टेट और स्किन का कैंसर हो सकता है। 

4  धूम्रपान करने से बचें, इससे लंग, ब्लैडर, पैंक्रियाज व मुंह का कैंसर होने का खतरा होता है। 
 
webdunia

 
कैंसर होने पर - 
 सुबह के समय डायट अधिक लें। इस समय नोजिया और उल्टी की समस्या कम होती है। 
2  खाने के बाद थोड़ी देर आराम जरूर करें।

3  खाने के पहले नींबू चाटने, और दिन में अदरक या नींबू की गोलियां चूसने पर नोजिया की परेशानी नहीं होगी। 

webdunia

 
4 दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान दें। अगर मुंह में सूजन के कारण परेशानी हो, तो बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर, मुलायम कपड़े की सहायता से सफाई कर सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi