Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फल रखें आपके दिल का ख्याल

हमें फॉलो करें फल रखें आपके दिल का ख्याल
, गुरुवार, 4 सितम्बर 2014 (11:51 IST)
ये तो सभी जानते हैं कि फल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, इसलिए मां- बाप अपने बच्चों को बचपन से ही फल खाने की आदत डाल देते हैं। यहां तक कहा जाता है कि रोज़ाना एक सेब खाना आपको डॉक्टर से दूर रखता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फल खाने से आपको दिल की बीमारियों से भी निजात मिल सकती है? अब फल खाना आपके सेहत के साथ-साथ दिल के लिए भी फायदेमंद है।

एक रिसर्च के मुताबिक फल खाने से 40 प्रतिशत तक दिल की बीमारियों और हार्ट स्ट्रोक्स से बचा जा सकता है। चीन में हुए एक शोध में पता चला है कि उच्च जीवन शैली का आश्रय रोज़ाना ज्यादातर फल खाने की क्षमता से है। स्पेन के बार्सिलोना में 'यूरोपियन सोसाइटी ऑफ़ कार्डियोलॉजी' में हुए कॉन्फ्रेंस में इन आकड़ों को पेश किया गया। देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों के 10 स्थानों के 4,51,000 लोगों पर किए गए शोध से इसकी पुष्टि हुई है। इस रिसर्च में 6.3 प्रतिशत लोगों ने फलों का सेवन नहीं किया और 18 प्रतिशत लोगों ने नियमित तौर पर फल खाए। इन दोनों समूहों के बीच दिल की बीमारियां और हार्ट स्टोक होने की संभावनाओं में 40 प्रतिशत का अंतर पाया गया।
जाने क्यों फायदेमंद है फलों का सेवन...


 
webdunia
फल में है ज्यादा रोधात्मक क्षमता :  ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के हुआईडांग डू के मुताबिक रिसर्च के आंकड़ों से पता चलता है कि फलों में ज्यादा रोधात्मक क्षमता होती है जिसे खाने से कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसमें ज्यादातर अरक्तता और हार्ट स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारियां शामिल है।

इतना ही नहीं, जितना ज्यादा आप फल खाएंगे उतना ज्यादा ही CVD  की आशंका भी कम होगी। इस रिपोर्ट से पता चलता है की फल खाना, फल कम या न खाने से कहीं ज्यादा बेहतर है। यदि आप कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से परेशान हैं तो अपने रोज़ाना भोजन में फलों के एक ज्यादा हिस्से का सेवन कर इसे कम कर सकते हैं।  
आगे पढ़ें कैसे फल हैं ज्यादा बेहतर..
webdunia
फ्रोजन और ड्राई से ज्यादा ताज़े फल कारगर :  रिसर्च के मुताबिक ताज़े फल इस रिस्क को कम करने में ज्यादा मददगार होते हैं। ताज़े फलों के फायदों को देखते हुए उनके सेवन पर ज़ोर दिया गया है। अगर आप दिन भर की 5 मील्स में हर तरह के फ्रूट्स को शामिल करते हैं तो ये भी फायदेमंद होगा। आप डिब्बेबंद, ड्राई, फ्रोजेन या जूस की तरह फल लेते हैं तो अच्छा है पर ताज़े फल खाना सबसे कारगर माना जाता है। इसके लिए आप अपने व्यंजनों में ताज़े फलों का उपयोग कर सकते हैं। स्नैक के लिए रोज बैग में एक सेब रखना भी अच्छा उपाय है। इसके अलावा डब्बाबंद फल को आपके डिनर के बाद मील में शामिल किया जा सकता है।

जानें और क्या फायदा करते हैं ताजे़ फल...


ब्लडप्रेशर भी करें नियंत्रित :  रिसर्च में पाया गया कि जिन्होंने ज्यादा फलों का सेवन किया उनका ब्लड प्रेशर सबसे कम देखा गया। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के ट्रैसी पार्कर के मुताबिक शरीर के विकास को बल देने वाले कारकों में ताज़े फल और सब्ज़ियों का सेवन, दिल की बीमारियों को ज्यादा कम करते हैं। ये एक अतिरिक्त फायदे के तौर पर मदद करेगा। इन परिणामों से साफ है कि फल खाना दिल की बीमारियों के साथ-साथ ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में भी कारगर है, इसलिए अब आपको भी नियमित फल खाना अपने रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए जिससे दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi