Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घमौरियों से परेशान! ये रहे 5 घरेलू उपचार

हमें फॉलो करें घमौरियों से परेशान! ये रहे 5 घरेलू उपचार
गर्मी के दिनों में त्वचा की कूछ समस्याएं आम हैं, जिनमें घमौरियां भी शामिल है। घमौरियां न के खुजली और जलन पैदा करती हैं बल्क‍ि आपकी त्वचा को भी काफी हद तक नुकसान पहुंचाती हैं। जानिए घमौरियों से निजात पाने के 5 तरीके - 
1 मुलतानी मिट्टी - मुलतानी मिट्टी को पानी में गलाकर लेप तैयार करें और इसे घमौरियों पर लगाएं। इससे आपको ठंडक भी मिलेगी और घमौरियों से भी राहत मिलेगी।
 
2 नीम - नीम की पत्त‍ियों को पानी में उबालकर इस पानी से नहाना तो फायदेमंद साबित होगा ही, इन्हें पीसकर बनाए गए लेप का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। जल्द ही घमौरियां गायब हो जाएंगी।
webdunia


3 बर्फ - घमौरियों वाली जगह पर बर्फ को एक कपड़े में लपेटकर मसाज करें। इससे त्वचा पर ठंडक मिलेगी और गर्मी कम होने से खुद ब खुद घमौरियां कम होने लगेंगी।
4 एलोवेरा -  ऐलोवेरा का गूदा निकालकर घमौरियों वाली लगह पर लगाएं और सूखने के बाद इसे धो लें। यह आपकी त्वचा को ठंडक देने के साथ ही कंडिशनिंग भी करेगा और घमौरियां भी गायब हो जाएंगी।
5 चंदन - चंदन का लेप बनाकर घमौरियों वाली जगह पर लगाएं। यह एक बेहतरीन विकल्प है, जो घमौरियों को दूर कर त्वचा को भी खूबसूरत बनाता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 मिनट ध्यान करने से मिल सकती है एकाग्रता में मदद