Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हल्की धूप में मॉर्निंग वॉक के 5 अनमोल फायदे

हमें फॉलो करें हल्की धूप में मॉर्निंग वॉक के 5 अनमोल फायदे
मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन मॉर्निंग वॉक के असल फायदे आपको तभी मिलते हैं जब आप सही समय पर और सही तरीके से वॉक करते हैं। अगर आप सुबह 4 या 5 बजे उठकर मॉर्निंग वॉक करते हैं, तो आपको इसका फायदा उन लोगों की अपेक्षा कम मिलता है, जो सुबह सूरज निकलते समय मॉर्निंग वॉक करते हैं।
 
जी हां, सुबह की सैर पर जाते समय अगर आपको हल्की-हल्की धूप का आनंद भी मिलता है, तो सेहत के लिहाज से आपको इसके अधि‍क फायदे होते हैं। अगर आप नहीं जानते, तो अभी जानिए यह 5 फायदे - 

अगर आप सुबह सूरज निकलते समय या उसके कुछ देर बाद तक सुबह की सैर करते हैं, तो आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-डी म‍िलता है जबकि अंधेरे में या सूरज निकलने के पहले सैर करने पर आप विटामिन-डी से वंचित रह जाते हैं।
 
webdunia
2 भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन ग्रहण करना, सुबह की सैर का एक महत्वपूर्ण कारण होता है। लेकिन अगर आप अंधेरे में सैर करने जाते हैं, तो उस समय आपको ऑक्सीजन का फायदा नहीं मिल पाता, क्यों उस वक्त पेड़-पौधे कार्बन-डाई- ऑक्साइड छोड़ते हैं।

3 हड्ड‍ियों को मजबूत करने के लिए कैल्शि‍यम के साथ-साथ विटामिन-डी  बेहद आवश्यक होता है। अगर आप सही मात्रा में धूप नहीं लेते तो आापको विटामिन डी नहीं मिल पाता और आपके शरीर को कैल्शि‍यम का कोई लाभ नहीं मिलता। हल्की धूप में सैर करने से आपका शरीर कैल्शि‍यम का सही उपयोग कर पाता है।
 
webdunia
अगर आप मानसिक तनाव या डिप्रेशन के शि‍कार हैं, तो हल्की धूप में सैर करना आपके लिए बेहद जरूरी है। इससे आपको सैर करने के फायदे भी मिलेंगे और धहल्की धूप आपको डिप्रेशन से भी बचाती है।

5 अगर आप डाइबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर तरीका है। हल्की धूप में सुबह की सैर आपको डाइबिटीज, हृदय रोग और दिमागी समस्याओं से दूर रखती है।

webdunia


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi