Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या आप भी बचे हुए तेल का प्रयोग करते हैं, पढ़ें 5 नुकसान

हमें फॉलो करें क्या आप भी बचे हुए तेल का प्रयोग करते हैं, पढ़ें  5 नुकसान
अगर आप भी खाद्य पदार्थों को तलने या पकाने के बाद बचे हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। यह तेल आपके स्वास्थ के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। जानिए बचे हुए तेल के इस्तेमाल से हो सकते हैं कौन से 5 नुकसान - 
 
1 बचे हुए तेल का इस्तेमाल यानि तेल का बार-बार गर्म होना। एक से अधि‍क बार गर्म किए जाने पर इसके एंटीऑक्सीडेंट और अन्य लाभकारी तत्व नष्ट हो जाते हैं और तेल फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। इसका प्रयोग करना सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी हानिकारक होता है।

2 बार-बार गर्म किए जाने पर तेल के अणु तेजी से अनुबंध बनाते हैं और वह गाढ़ा हो जाता है। इस प्रकार का तेल हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के रूप में शरीर के अंगों में जमा हो जाता है और मोटापा भी बढ़ाता है।
 
webdunia
हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के रूप में यह तेल आपके हृदय के लिए बेहद हानिकारक होता है। यह हृदय की धमनियों में जमकर हृदय को अस्वस्थ बना सकता है, साथ ही हार्ट अटैक की संभावना को कई गुना बढ़ा देता है।

बार-बार गर्म किया हुआ तेल या फिर बचा हुआ तेल कैंसर की संभावना को बढ़ा देता है। यह आपको पेट का कैंसर, गॉल ब्लेडर का कैंसर, लिवर कैंसर एवं अन्य प्रकार के कैंसर भी दे सकता है।
 
webdunia
5 इसके अलावा यह आपको पेट व दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का शि‍कार भी बना सकता है। इसके कारण आपको अल्जाइमर, एसिडि‍टी और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi