Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

परीक्षाओं के दौर से गुजरता हुआ सत्य

हमें फॉलो करें परीक्षाओं के दौर से गुजरता हुआ सत्य
webdunia

राकेशधर द्विवेदी

वर्षों पहले जो सूली पर
लटकाया गया था वह सत्य था


 
वर्षों पहले जो कर्बला में
दफनाया गया था वह सत्य था।
 
वर्षों पहले जिसने अग्निपरीक्षा दी थी
वह सत्य था
 
वर्षों पहले जो अल्पायु में
वनवास के लिए निर्वासित हुआ था
वह सत्य था
 
वर्षों पहले जिसने विष का घूंट
पिया था वह सत्य था
 
समय बदलता रहा
सिद्धांत बदलते रहा
 
नित नए अनुसंधान होते रहे
लेकिन एक विशेषज्ञ इस
 
तथाकथित सभ्य समाज में अपने
सत्यनिष्ठा की परीक्षा दे रहा है
वह सत्य है
 
वह चाहे गांधी के रूप में हो
ये नेल्सन मंडेला के रूप में
 
मार्टिन लूथर किंग के रूप में
या दलाई लामा के रूप में
 
वह आज भी परीक्षाओं के
दौर से गुजर रहा है
 
वह हताश है निराश है
परेशान है लेकिन
वह पराजित नहीं होगा
 
क्योंकि आने वाली हर नई सुबह
की किरण को उसकी विजय का
इंतजार है। 

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi