Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दी कविता : मृत्यु से पहले

हमें फॉलो करें हिन्दी कविता : मृत्यु से पहले
webdunia

राकेशधर द्विवेदी

मृत्यु से पहले देखना चाहता हूं
हंसी उस सबसे गरीब व्यक्ति की
जो जीवन में हमेशा रोता रहा।
 

 
 
 
मृत्यु से पहले देखना चाहता हूं विजय
उस असहाय व्यक्ति की
जिसके लिए जीत दिवास्वप्न बनकर रह गई।
 
मृत्यु से पहले लड़ना चाहता हूं
सार्थक लड़ाई उस निर्बल व्यक्त‍ि के लिए
जिसने व्यवस्था के क्रूर थपेड़ों से दम तोड़ दिया।
 
मृत्यु से पहले लिखना चाहता हूं
एक कविता आम आदमी के लिए
जिसके गीत क्रांतिगीत बनकर क्रांति का आह्वान करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi