Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दी साहित्य : कैलाश से सत्य तक

हमें फॉलो करें हिन्दी साहित्य : कैलाश से सत्य तक
webdunia

राकेशधर द्विवेदी

आइए मैं ले चलूं
आपको कैलाश से सत्य तक
की यात्रा में
सत्यार्थीजी के साथ
सत्य के शोधार्थी हैं आप

 

 
 
जन्म विदिशा में पाया
अभियांत्रिकी की डिग्री
हासिल कर
जनसेवा में नाम कमाया
 
बाल श्रम को समूल नष्ट करने का
अभियान चलाया
नन्हे कोमल हाथों को बाल श्रम से
छुटकारा दिलाया।
 
शोषित-पीड़ित बचपन को
जीवनधारा में वापस लाए
आपके मार्गदर्शन में लाखों
बचपन मुस्कुराए
 
नोबेल पुरस्कार प्राप्त कर
राष्ट्र का गौरव बढ़ाया
विश्व पटल पर भारत का
झंडा फिर से लहराया
 
ऐसा लग रहा जैसे कह रहे हो
मैं सत्य हूं इसलिए शिव हूं
और कैलाश पर विराजमान हूं
संपूर्ण विश्व में करता सत्यम्
शिवम् सुन्दरम् का शंखनाद
 
नवचेतना का द्वार हूं
नववंदना का राग हूं
कोई अलौकिक शक्ति हूं
अभिव्यक्ति हूं विश्वास हूं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi