Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दी कविता : अब मानव मन के काले हैं

हमें फॉलो करें हिन्दी कविता : अब मानव मन के काले हैं
webdunia

शम्भू नाथ

हर नदियों का पानी धूमिल,
हर पवन वेग में छाले हैं। 
हर दिल में लालच बसी है,
अब मानव मन के काले हैं।।
मधुर वचन से डस लेते हैं,
पर कट जाते हैं राही के।
मैं समझ न पाया जीवन लय को,
मन पूछ रहा हमराही से।।
 
ऊंचे सिंहासन जो बैठे हैं, 
वे भी गुंडे पाले हैं। 
अब मानव मन के काले हैं... 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi