Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दू तिथियों पर काव्य गीत...

हमें फॉलो करें हिन्दू तिथियों पर काव्य गीत...
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

हाइकु 94  - तिथियां...
 
तिथि का मान
अहोरात्र संज्ञान
नक्षत्र ज्ञान।
 
नंदा तिथियां
प्रथमा, एकादशी
षष्टी समृद्धि।
 
भद्रा तिथियां
द्वितीया व सप्तमी
द्वादशी श्रेष्ठा।
 
जया तिथियां
तृतीया त्रयोदशी
अष्टमी स्वर्णा।
 
रिक्ता तिथियां
चतुर्थी चतुर्दशी
नवमी नित्या।
 
पूर्णा पूर्णिमा
दशमी अमावस
पंचमी पूर्ति।
 
तिथि सकला
चन्द्र की एक कला
प्रारंभ शुक्ला।
 
दीप की माला
अमावस गहन
तम सघन।
 
अक्षय तिथि
शुक्ल पक्ष बैसाख
शुद्ध तृतीया।
 
गौरी गणेश
विराजते घर में
चतुर्थी सिद्धा।
 
शारदा पूजा
बसंत की पंचमी
शुभं करोति।
 
परम पुण्या
एकादशी मुहूर्त
शुभ कर्मण्या।
 
शरद चन्द्र
पौर्णमासी निर्मल
शुभ्र ज्योत्स्ना।
 
शुभ पूर्णिमा
पूर्ण कला चन्द्रमा
पूर्ण कामना।
 
पितर तिथि
अमावस अपूर्णा
तमस गति।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अशुभ और अमंगलकारी है स्त्री की कुंडली में विषकन्या योग