Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसान आंदोलन पर कविता : क्या वो किसान थे..

हमें फॉलो करें किसान आंदोलन पर कविता : क्या वो किसान थे..
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

वर्तमान हिंसक किसान आंदोलन पर कविता 
 
हिंसा को भड़काने वाले 
ये किसान नहीं हो सकते।
जीवन को सुलगाने वाले 
ये किसान नहीं हो सकते।
 
खेतों में जो श्रम का पानी देता है।
फसलों को जो खून की सानी देता है।
फसलों को आग लगाने वाले 
ये किसान नहीं हो सकते।
हिंसा को भड़काने वाले 
ये किसान नहीं हो सकते।
 
खुद भूखा रहकर जो औरों को भोजन देता है।
खुद को कष्ट में डाल दूसरों को जीवन देता है।
सड़कों पर दूध बहाने वाले 
ये किसान नहीं हो सकते।
हिंसा को भड़काने वाले 
ये किसान नहीं हो सकते।
 
कर्ज में डूबे उस किसान की क्या हिम्मत है।
घुट घुट कर मर जाना उसकी किस्मत है।
बच्चों पर पत्थर बरसाने 
वाले ये किसान नहीं हो सकते।
हिंसा को भड़काने वाले 
ये किसान नहीं हो सकते।
 
राजनीति की चौपालों पर लाशें है।
इक्का बेगम और गुलाम की तांशें हैं।
लाशों के सौदागर दिखते 
ये किसान नहीं हो सकते।
हिंसा को भड़काने वाले 
ये किसान नहीं हो सकते।
 
सीने पर जिसने गोली खाई निर्दोष था वो।
षडयंत्रो का शिकार जन आक्रोश था वो।
राजनीति के काले चेहरे 
ये किसान नहीं हो सकते।
हिंसा को भड़काने वाले 
ये किसान नहीं हो सकते। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नई कविता : आवाज