Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दी कविता : परिपक्वता...

हमें फॉलो करें हिन्दी कविता : परिपक्वता...
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

कुंडलियां
 
 
अंतर हृदय परिपक्वता,
मन में प्रेम बढ़ाय।
नीरस मन रस से भरे,
जनम सफल हो जाय।
 
जनम सफल हो जाय,
दुख नहीं मन में झांके।
प्रेम सुमन खिल जाय,
शत्रुता दूर से तांकें।
 
कह सुशील कविराय,
प्रेम का मारो मंतर।
सरल हृदय हो जाय,
कलुष है जिसके अंतर।
 
मानव मन अपरिपक्व है,
इधर-उधर लग जाय।
मन को जो बस में करे,
वह महान कहलाय।
 
वह महान कहलाय,
जानिए उसको समुचित।
वह मानव गंभीर,
सद्गुणों से वह सिंचित।
 
कह सुशील कविराय,
सुखी है वह मानव तन।
सदा परिपक्व दिखाय,
श्रेष्ठ अति वह मानव मन।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निर्जला एकादशी : भीषण गर्मी में आत्मसंयम की साधना का अनूठा पर्व