Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बढ़ती महंगाई पर कविता - कुछ कम कर दो

हमें फॉलो करें बढ़ती महंगाई पर कविता - कुछ कम कर दो
webdunia

शम्भू नाथ

ला सकते तो वापस ला दो, 
उस सच्ची सच्चाई को।


 
भ्रष्टाचार को भंग कर दो, 
कुछ कम कर दो महंगाई को।।
 
घपले पर घपला कब तक होगा,
कब तक भूखे मरेंगे लोग। 
कब तक आबरू लुटती रहेगी। 
कब तक रहेगा कुरिया में शोक।।
 
दिन दुपहरे लुटे खजाना। 
बंद करो ढिठाई को।
 
कब तक रारी रार करेंगे, 
कब जाएगी अन्याय की डोर।
कब आएगा न्याय का मौसम, 
कब नाचेंगे आंगन में मोर।।
 
ऐसा नियम बना दो दाता, 
छुए न लोग बुराई को।
भ्रष्टाचार को भंग कर दो,
कुछ कम कर दो महंगाई को।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi