Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दी कविता : उसी को देना वोट...

हमें फॉलो करें हिन्दी कविता : उसी को देना वोट...
webdunia

शम्भू नाथ

जो काम कराए कर्तव्यनिष्ठ हो,
उसी को देना वोट।


 
भ्रष्ट और निर्मोही को, 
अंदर से मारो चोट।।
 
जो गांवों को चमन बनाए,
गलियों को महकाए।
कोई अशिक्षित रह न पाए। 
सब बच्चों को पढ़वाए।।
 
ऐसे किसी विशेष व्यक्ति को, 
दे देना यारों वोट।
भ्रष्ट और निर्मोही को,
अंदर से मारो चोट।।
 
सच से कभी नहीं डिगा हो,
न कोई किया हो घपला।
हो लोकप्रिय जन-जन का हितैषी,
दूर किया हो झगड़ा।।
 
ऐसे वीर व्यक्ति को यारा, 
सारे देना वोट।
भ्रष्ट और निर्मोही को, 
अंदर से मारो चोट।। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi