Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैं फागुनिया रंग में रंग गई!

हमें फॉलो करें मैं फागुनिया रंग में रंग गई!
निशा माथुर 
पियाजी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के,
सैंया जी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के,
 
मैं फागुनिया रंग में रंग गई,
शरमाऊं घूंघट से...
पियाजी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के
 

होलीया में उड़े गुलाल अबीरा
टिमकी ढोलक, झांझ मजीरा
चंग की थाप जियरा धड़के!
पियाजी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के,
 
आंगन चहकी सोन चिरैया
मैं राधा बन हुई बावरि‍या
नैनन प्रीत तोरी छलके
पियाजी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के,
 
ज्यूं डाली बोले कोयलिया
गुनगुन करता भंवरा छलिया
बहियां पकड़ करे जोरे
पियाजी मोरे फाग, खेलत छुप-छुप के,
 
जा देखे तोरे रंग कन्हैया
रंग दी नी मोरी धानी चुनरि‍या
सूरत अबीरीया मलके
पियाजी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के,
 
मैं फागुनिया रंग में रंग गई,
शरमाऊं घूंघट से
पियाजी मोरे फाग खेलत छुप-छुप के

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नगरवधू कौन होती थी, जानिए...