Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रिटनी और लुकाडो की राहें हुईं जुदा

हमें फॉलो करें ब्रिटनी और लुकाडो की राहें हुईं जुदा
जानी-मानी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स अपने प्रेमी डेविड लुकाडो से अलग हो गई हैं। ब्रिटनी ने इसकी घोषणा माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर की। ब्रिटनी ने लिखा 'आह एकाकी जीवन।'

बताया जाता है कि ब्रिटनी ने अलगाव की वजह पर चुप्पी साधी हुई है। वह अपने बेटों और लॉस वेगास के अपने शो पर ध्यान दे रही हैं। एक वीडियो में लुकाडो को उनसे बेवफाई करते देखने के बाद ही ब्रिटनी ने अपना रास्ता अलग कर लिया।

ब्रिटनी का मानना है कि वह बिखर गई हैं, लेकिन इससे उबर जाएंगी। वह एक मजबूत लड़की हैं।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi