Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिहाना को मिला नया प्यार!

हमें फॉलो करें रिहाना को मिला नया प्यार!
आर एंड बी स्टार रिहाना को अभिनेत्री मेरी केट ओल्सन के पूर्व प्रेमी ट्रविस लंदन के साथ देखे जाने के बाद इन अफवाहों को हवा मिल गई है कि रिहाना ने अपना नया प्यार पा लिया है।

पिछले सप्तह लॉस एंजिल्स में ‘रेहाब’ की गायिका रिहाना को रात में ट्रविस के साथ रोमांस करते देखा गया।

इस युगल के सांता मोनिका के जार्जिया बाल्डी रेस्तरां में खाना खाने के बाद सुबह तड़के तक रोमांस का आनंद लेने की खबर है। जानी मानी हस्ती और ‘आई किस ए गर्ल’ की गायिका केटी पेरी भी इस दौरान दोनों के साथ थी।

सूत्रों ने बताया कि रिहाना को देख कर लग रहा था कि वह अच्छा समय व्यतीत कर रही है।

फरवरी में गायक क्रिस ब्राउन से हुए अलगाव के बाद रिहाना के रोमांस की चर्चा हॉलीवुड के कई बड़े नामों के साथ हुई। हाल ही में न्यूयार्क में कई बार रैपर ड्रेक के साथ दिखने के बाद रिहाना का नाम ड्रेक के साथ जुड़ा था।

(भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi