Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैरिसन फोर्ड विमान दुर्घटना में घायल

हमें फॉलो करें हैरिसन फोर्ड विमान दुर्घटना में घायल
इंडियाना जोंस और स्टार वार्स जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हॉलीवुड एक्टर हैरिसन फोर्ड एक विमान दुर्घटना में घायल हो गए। 72 वर्षीय अभिनेता को सिर पर चोट आने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। हैरिसन खुद विमान उड़ा रहे थे। 
लॉस एं‍जिल्स दमकल विभाग के मुताबिक यह हादसा सांता मोनिका हवाई अड्डे के नजदीक एक गोल्फ कोर्स के मैदान में स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर हुआ। दुर्घटना होते ही इमरजेंसी कॉल मिली और दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। उस समय हैरिसन फोर्ड होश में थे। उन्हें तत्काल अस्पाल ले जाया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi