Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जंगल-जंगल बात चली है... जंगल बुक की यादें ताजा

हमें फॉलो करें जंगल-जंगल बात चली है... जंगल बुक की यादें ताजा
आप कैसे मोगली और जंगल बुक की कहानियों, जिन्हें देखते हुए हमारा बचपन बीता है, को इसके ट्रेक सांग 'जंगल जंगल पता चला है  ...' के बिना सोच पाते हैं? हम ऐसा नहीं कर पाते। 
 
डिज्नी इंडिया इन्हीं यादों को वापस ला रहा है। मौका बेहद खास है क्योंकि विशाल भारद्वाज और गुलजार के साथ आने के बाद, स्टूडियो पूरे  23 साल के बाद पहले वाले ट्रेक सांग रीवर्जन फिर से रिलीज कर रह है। 
विशाल भारद्वाज कहते हैं, "जंगल जंगल बात चली है पता चला है ...' न सिर्फ मेरा पहला सफल गीत था, बल्कि इससे भी अधिक महत्वपूर्ण, इसके लिए मैंने गुलजार साहब के साथ काम किया था। पहली बार गाना तैयार होने के दौरान बहुत कम समय हमारे हाथ में था। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ट्रेक इतना पॉपुलर हो जाएगा। 23 साल के बाद, उसी गीत पर काम करना बहुत मजेदार होगा।" 
 
"गुलजार साहब के गीत बेहतरीन होते हैं। उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन बच्चों के गीत लिखने के समय होता है। कोई भी कह सकता है कि गुलजार साहब फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े बच्चे हैं। उम्र के बावजूद उनकी बच्चों के लिए लिखने की काबिलियत पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। उनके गीतों  में अभी भी बच्चों को लुभाने की जबरदस्त ताकत छुपी है। उनके गीत बचपन की मासूमियत और दुनिया की खूबियों को बयां करते हैं। उनके साथ  काम करने के मौके से बढ़कर और क्या खुशी हो सकती हैं।" 
 
डिजनी इंडिया की प्राइस प्रेसिडेंट स्टुडियो, अमृता पांडे, कहती हैं, "जंगल जंगल बच्चों का गीत था। 90 के दशक के बच्चे इस गाने के  साथ बड़े हुए। यह गाना सभी भारतीयों को पता है, उन्हें इससे प्यार है और यह उन्हें याद भी है। हमें लगा कि इसे फिर से रिलीज करना बहुत  अच्छा होगा। हमें लगा यह गाना नई जनरेशन को भी पता होना चाहिए ताकि वे इसका मजा ले सकें और आगे की पीढ़ी भी इसे जाने। हमें बहुत  खुशी है कि गुलजारजी और विशालजी इसे फिर से बनाने के लिए तैयार हो गए।" 
 
फिल्म को भारत में खास बनाने के लिए, स्टूडियो ने फिल्मी दुनिया की बेहतरीन आवाजों को एक साथ लिया है। प्रियंका चोपड़ा, इरफान, नाना पाटेकर, शेफाली शाह और ओमपुरी ने इसमें किरदारों को अपनी आवाजें दी हैं। हॉलीवुड वर्जन में भी स्कारलेट जॉहानंसन, बिल मर्रे, इडरिस इल्बा, लुपिता न्योंग और बेन किंग्सले ने इसके लिए डबिंग की है। 
 
डिजनी की जंगल बुक का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। भारत में फिल्म 8 अप्रेल को रिलीज होगी जो यूएस की रिलीज से एक हफ्ता पहले है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi