Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दूसरा बच्चा चाहते हैं जस्टिन टिम्बरलेक?

हमें फॉलो करें दूसरा बच्चा चाहते हैं जस्टिन टिम्बरलेक?
पॉप स्टार जस्टिन टिम्बरलेक और उनकी पत्नी जेसिका बील के बारे में खबर है कि वह एक और बच्चे के लिए सहमत हो गए हैं। पांच महीने पहले वे अपने बेटे सिलास के माता-पिता बने हैं।
 
यूएस मैगजीन की खबर के मुताबिक, जेस्टिन और जेसिका अपने छोटे बच्चे के प्यार में डूबे हुए हैं और उम्मीद है कि जल्द ही उसे उसका भाई या बहन मिल जाएगा।
 
अक्तूबर 2012 में इटली में शादी करने वाली इस जोड़ी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वे पहले से ही एक और बच्चे के बारे में सोच रहे हैं।
 
‘नॉट ए बैड थिंग’ के 34 वर्षीय गायक, जितना संभव हो सकता है अपना अधिकांश समय घर पर अपने बेटे के साथ बिताते हैं।(भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi