Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ज्यादा काम करना आपको बना सकता है नपुंसक

हमें फॉलो करें ज्यादा काम करना आपको बना सकता है नपुंसक
, सोमवार, 20 जुलाई 2015 (15:15 IST)
अगर आप दिन रात काम करने में व्यस्त रहते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि आप का यह सामान्य से अधिक काम आपको भारी पड़ सकता है और आप काम के बोझ के तले दबकर नपुंसक बन सकते हैं। 
भारत के राज्यों की अगर बात करें तो नपुंसकता की दर तमिलनाडु राज्य में बिहार और ओडिसा से ज्यादा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि तमिलनाडु में लोग कुछ ज्यादा ही काम करते हैं। 
 
जी हां, विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा काम आपको नपुंसक बना सकता है। मेडिकल एजुकेशन की डायरेक्टर डॉक्टर एस गीतालक्ष्मी ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जरूरत से ज्यादा काम शारीरिक असंतुलन को जन्म देता है, और इसका नतीजा नपुंसकता के रूप में सामने आ सकता है। 
 
गीतालक्ष्मी ने चेन्नै में आयोजित नैशनल मेडिकल कॉन्फ्रेंस फ्रेटिकॉन में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में नपुंसकता 20 फीसदी तक है, जबकि बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों में ये दर काफी नीचे है। 
 
इसकी मुख्य वजह डॉक्टर गीता इन राज्यों में साक्षरता दर में कमी और कम उम्र में शादी कर दिया जाना बताती हैं। 
 
वह कहती हैं कि 'जैसे ही किसी का शिक्षा का स्तर ऊपर बढ़ता है उसकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ जाती हैं। वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने काम पर खर्च करता है। जो कि शारीरिक असंतुलन को जन्म देता है, और नतीजतन नपुंसकता का कारण बनता है।' 
 
उन्होंने बताया कि सामान्यतया 70 फीसदी नपुंसकता की समस्या का इलाज हो जाता है, लेकिन बाकी 30 फीसदी मामले गंभीर हो जाते हैं, और उनके लिए विशेष प्रयास की जरूरत होती है।     

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi