Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वीकेंड पर अपने बच्चों को कहां लेकर जाएं

हमें फॉलो करें वीकेंड पर अपने बच्चों को कहां लेकर जाएं
अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना आपकी खुशी को बढ़ाता है और अधिक मजा तब आता है, जब आप अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं और मस्तीभरी और सीखने वाली गतिविधियों को कराने के लिए बाहर लेकर जाते हैं।

अगर आप वीकेंड के दौरान थोड़ा समय निकाल सकते हैं तो मनोरंजन के ऐसे कई स्रोत हैं, जहां आप और आपके
बच्चे बहुत मजा कर सकते हैं और बहुत कुछ सीख भी सकते हैं।

कुछ ऐसी ही जगहें हैं ये-

webdunia
FILE


नेचर पार्क का टूर :

यह बच्चों की जानकारी बढ़ाने का आकर्षक स्थान है। बच्चों को यह ट्रिप उतनी ही पसंद आती है जितनी कि किसी एम्यूजमेंट पार्क की। इससे आपके बच्चे को विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों और जानवरों के बारे में जानकारी मिलेगी। आपको खुद लगेगा कि साथ समय बिताना अच्छा रहा।


webdunia
FILE


पक्षी अभयारण्य :

पक्षियों की चहकती हुई आवाजें और पक्षियों की रंगीन दुनिया आपके बच्चे को प्रकृति के करीब ले जाएगी। यह बहुत अच्छा व्यायाम है जिससे आपका बच्चा न सिर्फ प्रकृति का आनंद ले सकता है, बल्कि साथ ही उसके और करीब जाकर उसके चमत्कारों को जान सकता है।


webdunia
FILE



संग्रहालय/ म्यूजियम :

अगर आपका बच्चा इतना बड़ा हो गया है कि आप उसे संग्रहालय ले जा सकते हैं तो कैसे भी करके उसे शहर के सबसे अच्छे संग्रहालय में लेकर जाएं। जानकारी का सागर बच्चों को फेसिनेट करता है, साथ ही आस-पास की दुनिया के बारे में सोचने की और ध्यान बढ़ाता है।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi