Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुरकुरी लाजवाब तिल-मैथी पूरी

हमें फॉलो करें कुरकुरी लाजवाब तिल-मैथी पूरी
सामग्री : 
 
दो कटोरी गेहूं का आटा, पाव कटोरी भुना रवा, पाव कटोरी बेसन, आधी कटोरी गरम तेल, एक कटोरी कटी बारीक मैथी, 2 चम्मच सिके हुए तिल, एक चम्मच सौंफ, 2 हरी मिर्च, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच अजवाइन, नमक, लाल मिर्च स्वादानुसार। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले आटा, बेसन और रवा मिलाएं। उसमें सभी मसाले मिलाएं। तेल मिलाकर हाथ से मसल लें। अंत में मैथी मिलाएं व गुनगुने पानी से कड़ा गूंथें। 
 
अब छोटी-छोटी लोई बनाते जाएं व धीमी आंच पर तलें। तैयार हैं कुरकुरी लाजवाब पूरियां। अब इन्हें सर्व करें।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi