Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मीठे-नमकीन बिस्किट

हमें फॉलो करें मीठे-नमकीन बिस्किट
सामग्री :
250 ग्राम मैदा, 100 ग्राम घी या मक्खन, 20 ग्राम ग्लूकोज, 10 ग्राम पिसी शक्कर, 4 टेबल स्पून दूध, 1/2 टी स्पून बेकिंग पावडर, 1/2 टी स्पून अजवाइन, 1/2 टी स्पून जीरा, 1 टी स्पून नमक।

विधि :
सबसे पहले ग्लूकोज, पिसी शक्कर घी में मिलाकर फेंटें। मिश्रण हल्का हो जाएगा। इसमें मैदा, नमक, बेकिंग पावडर छानकर मिलाएं। अजवाइन, जीरा मिलाकर दूध की सहायता से गूंथें। 1/2 इंच मोटी रोटी बेलें। कांटे से थोड़ा गोद लें।

अब बिस्किट कटर से काटकर चिकनाई लगी ट्रे में 20-25 मिनट 370 डिग्री फेरनहाइट ताप पर बेक कर लें। ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi