Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्वतंत्रता दिवस व्यंजन : तिरंगा तंदूरी पनीर

हमें फॉलो करें स्वतंत्रता दिवस व्यंजन : तिरंगा तंदूरी पनीर
सामग्री :

250 ग्राम ताजा पनीर, 75 ग्राम दही, बेसन पाव कटोरी, एक बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच अचार मसाला, 1 चम्मच पुदीना चटनी, 3/4 चम्मच चिली सॉस, 3/4 चम्मच टोमॅटो सॉस, लाल मिर्च व गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, कटा हरा धनिया।
 
विधि :
 
सर्वप्रथम पनीर को तीन भागों में काट लें। हर परत के ऊपर पुदीना चटनी, अचार मसाला, चिली सॉस व टोमॅटो सॉस लगा लें और उसे एक के ऊपर एक रखें। 
 
तत्पश्चात दही को फेंट कर उसमें बेसन, तेल, नमक, लाल मिर्च व गरम मसाला मिलाएं। घोल को 5 मिनट तक हिलाएं और इसमें पनीर को डुबो कर तंदूर में सेंके। अब हरे धनिए से सजा कर तिरंगा तंदूरी पनीर पेश करें। 


 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi