Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(नवमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण नवमी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
  • व्रत/मुहूर्त-पंचक प्रारंभ दिन 11.26 से
  • राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

गुरुवार हैं सांईं उपासना का दिन, पढ़ें 12 विशेष मंत्र

हमें फॉलो करें गुरुवार हैं सांईं उपासना का दिन, पढ़ें 12 विशेष मंत्र
* गुरुवार को करें सांईं की आराधना, पढ़ें व्रत के नियम व मंत्र 
* हर मनोकामना पूर्ण करते शिर्डी के सांईं, जानिए कैसे करें आराधना 



 
 
'सबका मालिक एक' नाम से भक्तों के बीच प्रसिद्ध शिर्डी के सांईं बाबा अपने सभी भक्तों की मनोकामना शीघ्र ही पूर्ण करते हैं। माना जाता है कि अगर 9 गुरुवार तक सांईं बाबा का व्रत लगातार किया जाए, तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। 
 
अपने सभी दुखी भक्तों को सहारा देते हैं सांईं, फिर भक्त की मनोकामना चाहे नौकरी की हो या शादी की, व्यापार वृद्धि, नौकरी में प्रमोशन या फिर अच्छे वेतन, आर्थिक संपन्नता पाने की क्यों न हो।
 
इसके लिए मनुष्‍य को सांईं बाबा का व्रत हर गुरुवार को रखकर उनकी उपासना करनी चाहिए। किसी भी शुक्ल अथवा कृष्ण पक्ष की किसी भी तिथि में गुरुवार के दिन आप यह व्रत शुरू कर सकते हैं। लगातार 9 गुरुवार तक व्रत करने से आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 
 
इसके अलावा सांईं के निम्न मंत्रों का जाप आपके जीवन की समस्त दु:ख, परेशानियां दूर करके आपको नित-नए उन्नति के नए रास्ते देते हैं। 

 
अगले पृष्ठ पर पढ़ें सांईं के विशेष मंत्र 
 
 

ये हैं सांईंबाबा को प्रिय उनके विशेष मंत्र
 
1. ॐ सांईं राम

2. ॐ सांईं गुरुवाय नम:

3. सबका मालिक एक है

4. ॐ सांईं देवाय नम:

5. ॐ शिर्डी देवाय नम:

6. ॐ समाधिदेवाय नम:

7. ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम:

8. ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो सांईं प्रचोदयात

9. ॐ अजर अमराय नम:

10. ॐ मालिकाय नम:

11. जय-जय सांईं राम

12. ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा। 

इन विशेष मंत्रों से सांईं की आराधना प्रतिदिन अथवा हर गुरुवार को अवश्य करें, निश्चित ही आपके सारे कष्ट दूर होंगे। 

- राजश्री कासलीवाल 

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देवशयनी एकादशी पर इन 9 चीजों से करें परहेज...