Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्वामी विवेकानंद के अमूल्य विचार

हमें फॉलो करें स्वामी विवेकानंद के अमूल्य विचार
* स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि ईसा मसीह की तरह सोचो और तुम ईसा बन जाओगे। बुद्ध की तरह सोचो और तुम बुद्ध बन जाओगे। जिंदगी बस महसूस होने का नाम हैं। अपनी ताकत, हमारी कला-कौशल का नाम हैं, जिनके बिना ईश्वर तक पहुंचना नामुमकिन है।



webdunia
FILE


* बाहर की दुनिया बिलकुल वैसी हैं, जैसा कि हम अंदर से सोचते हैं। हमारे विचार ही चीजों को सुंदर और बदसूरत बनाते हैं। पूरा संसार हमारे अंदर समाया हुआ हैं, बस जरूरत हैं चीजों को सही रोशनी में रखकर देखने की।


webdunia
FILE


* चारों ओर बस प्रेम ही प्रेम हैं। प्यार फैलाव हैं, तो स्वार्थ सिकुड़न हैं। अत: दुनिया का बस एक ही नियम होना चाहिए, प्रेम... प्रेम... प्रेम...! जो प्रेम करता हैं.., प्रेम से रहता हैं, वही सही मायने में जीता हैं..। जो स्वार्थ में जीता हैं, वो मर रहा हैं..। इसलिए प्यार पाने के लिए प्यार करो, क्योंकि यही जिंदगी का नियम हैं।


webdunia
FILE


* जिस पल मुझे यह ज्ञात हो गया कि हर मानव की हृदय में भगवान है। तभी से मैं अपने सामने आने वाले हर व्यक्ति मैं ईश्वर की छवि देखने लगा हूं और उसी पल मैं हर बंधन से छूट गया.. हर उस चीज से जो बंद रखती हैं.., धूमिल हो जाती है और मैं तो आजाद हूं।


webdunia
FILE


* सबसे पहले यह अच्छे से जान-समझ लो कि हर बात के पीछे एक मतलब होता हैं। इस दुनिया की हर चीज बहुत अच्छी हैं, पवित्र और सुंदर हैं। अगर आपको कुछ बुरा दिखाई देता है तो इसका मतलब यह नहीं कि वो बुरा हैं। इसका मतलब यह हैं कि आपने उसे सही रोशनी में नहीं देखा।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi