Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुत्ता बना मेयर, वेतन कितना..?

हमें फॉलो करें कुत्ता बना मेयर, वेतन कितना..?
FILE
अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में एक छोटा सा गांव है कॉरमोरेंट। इस कस्बे का मेयर एक सात वर्षीय श्वान ड्यूक बन गया। स्थानीय बिक्री केन्द्रों का कहना है कि नगर के 12 लोगों ने एक-एक डॉलर देकर मतदान किया, लेकिन ड्यूक के पक्ष में ज्यादा वोट डाले गए। इस आशय के समाचार सोशल मीडिया पर भी प्रकाशित हुए।

सूत्रों का कहना है कि ग्रेट पिरानीज स्पष्ट रूप से भारी बहुमत से जीता। मेयरशिप की लड़ाई में एक दुकानदार भी दावेदार था, लेकिन उन्हें ड्‍यूक से आधे मत भी नहीं मिले। एक स्थानीय नागरिक ट्रिशिया मैलोनी ने स्थानीय टीवी चैनल से कहा कि कोरमोरेंट स्टोर के मालिक रिचर्ड शेरब्रुक को उतने भी वोट नहीं मिले जितने कि ड्यूक ने जीते।

ड्‍यूक का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। अब आप अंदाजा लगाइए कि ड्‍यूक की सैलरी क्या होगी? उसकी सैलरी एक साल के लिए एक स्थानीय पेट फूट स्टोर से खाना मिलेगा। एक सार्वजनिक पद पर चुना जाने वाला ड्‍यूक पहला गैर मनुष्य नहीं है। उदाहरण के लिए टाकीना, अलास्का में मानद मेयर के पद पर स्टब बिल्ली सत्रह वर्ष से पद संभाले हुए है।

विदित हो कि एक सफल लिखित प्रचार अभियान के दौरान बिल्ली को उसके जन्म के कुछ समय बाद ही मेयर नियुक्त किया गया था और वह अपने छोटे गांव की लम्बे समय से मेयर बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में उस पर एक कुत्ते ने प्राणघातक हमला कर दिया था, लेकिन बिल्ली उससे भी बचने में कामयाब रही थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi