Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन 8 बातों को कभी किसी से नहीं छुपाएं

हमें फॉलो करें इन 8 बातों को कभी किसी से नहीं छुपाएं
बहुत-सी ऐसी बातें हैं जिनको गुप्त रखना चाहिए, लेकिन बहुत-सी ऐसी बातें हैं जिनको लोगों के सामने खुली रखना चाहिए। बहुत से लोग उन बातों को छुपाते हैं जिन्हें उन्हें छुपाना नहीं चाहिए।
हम यहां ऐसी 8 बातों के संबंध में खुलासा कर रहे हैं जिनको आप छुपाएंगे तो हो सकता है कि आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। फिर भी इन पर विचार किया जा सकता है, क्योंकि कभी किसी से ये बातें छुपाना भी जरूरी होता है। लेकिन पुराने समय में यह माना जाता था कि इन बातों को हमेशा सभी को बताना चाहिए।
 
अगले पन्ने पर पहली बात...
 
 

कन्या का रिश्ता : धार्मिक नीतिज्ञों के अनुसार यदि आप अपनी बेटी का रिश्ता करने जा रहे हैं तो इस बात का जरूर खुलासा कर दें कि अमुक व्यक्ति से उसका रिश्ता हो सकता है या करने की सोच रहे हैं।
webdunia
ऐसा करने से कहीं न कहीं से उस व्यक्ति के बारे में कोई न कोई आपको सतर्क जरूर करेगा। हो सकता है कि वह लड़का शराबी हो, सिगरेट पीता हो या उसने पहले भी कहीं विवाह कर रखा हो। खुलासा करने पर हो सकता है कि अगर आपकी कन्या का अमंगल छुपा है तो प्रकट हो जाएगा।
 
बहुत से लोग डरते हैं कि कोई रिश्तेदार या अन्य कोई हमारी कन्या का रिश्‍ता नहीं होने देना चाहता तो कहीं उसे पता चला तो वह अड़ंगा लगाएगा। लेकिन इस डर से आप अपनी कन्या के जीवन के साथ खिलवाड़ भी कर सकते हैं इसलिए इस बारे में अच्छे से विचार कर लें।
 
अगले पन्ने पर दूसरी बात...
 

योग्यता और अध्ययन : आप कितने पढ़े-लिखे हैं और किसी कार्य को करने की क्या योग्यता रखते हैं, इस बात का हर व्यक्ति के समक्ष खुलासा करना जरूरी है। इससे लोगों में आपका विश्वास और अपनी सरलता बनी रहेगी। साथ ही इससे आपकी प्रगति के द्वार भी खुल जाएंगे।
webdunia
लोग आपको आपके विचार और कार्य से ही जानते हैं। आपको उन्हें बताना होगा कि आप कहां तक पढ़े हैं और आप कितनी योग्यता रखते हैं। यह भी जरूरी है कि उन्हें यह भी बताएं कि अभी मैं और क्या सीखने की तमन्ना रखता हूं।
 
अगले पन्ने पर तीसरी बात...
 

दान का खुलासा : दान कई प्रकार का होता है। दान को गुप्त रखने के बारे में हमने पहले आपसे चर्चा की थी। लेकिन बहुत से ऐसे मामले होते हैं जबकि आपको अपने दान का खुलासा करना चाहिए, जैसे यदि आप समाज में दान दे रहे हैं, किसी अनाथालय या किसी राहत कार्य के लिए दान दे रहे हैं तो इसका खुलासा करना चाहिए।
webdunia
इसके दो कारण हैं- पहला तो यह कि आपके इस कार्य से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और दूसरा कारण जो पुराने समय में माना जाता था वह यह कि आपके दान को चोरी नहीं माना जाता था, गुप्त दान को चोरी का दान समझा जाता था।
 
अगले पन्ने पर चौथी बात...
 

कर्ज लेने की बात : 'मैं इस बैंक से ऋण लूंगा' या 'मुझे इस व्यक्ति का इतना ऋण चुकाना है' इसका कुछ लोगों के समक्ष खुलासा करने से आपको लाभ मिलेगा और साथ ही इससे आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी।
webdunia

पहले के लोग यह मानते थे कि कर्ज के बारे में सभी को बताकर रखना चाहिए। सभी को बताने से यह मतलब अपने परिवार को या किसी खास परिचित एवं रिश्तेदार को। हर किसी को नहीं बताना है। इसको बताने के कई लाभ हैं।
 
अगले पन्ने पर पांचवीं बात...
 
webdunia
विक्रय की वस्तु : यदि आप कोई वस्तु बेचना चाहते हैं, तो उसका सभी के समक्ष खुलासा करें। उस वस्तु के मूल्य का भी खुलासा कर दें। हो सकता है कि उस वस्तु की किसी को ज्यादा जरूरत हो और वह आपको आपकी अपेक्षा से ज्यादा मूल्य दे दे।
 
अगले पन्ने पर छठी बात...
 
webdunia
अपने शुभ कर्म और उपलब्धियां : आपने जो अच्‍छे कार्य किए हैं और आपने अपने जीवन में जो हासिल किया है उसका बखान तो नहीं करना है लेकिन उसको छुपाकर न रखें। उसको उचित अवसरों पर लोगों के सामने प्रकट करें।
 
अगले पन्ने पर सातवीं बात...
 

किसी के प्रति कृतज्ञता : यदि आप किसी का धन्यवाद करना चाहते हैं या उसके प्रति कृतघ्न हैं तो उसको इससे अवगत जरूर कराएं, अन्यथा वह आपके प्रति मन में गलतफहमी पाल सकता है।
webdunia
आपको इसके लिए सभी के समक्ष प्रकट भी करना चाहिए इससे उसके मन में आपके प्रति और सम्मान तथा भरोसा बढ़ेगा। यदि जरूरी है कि यदि किसी ने आपका कुछ भला किया है तो उसके इस भले को छुपाएं नहीं।
 
अगले पन्ने पर आठवीं बात...
 

प्रेम को प्रकट करना : यदि आप किसी के प्रति सम्मान या प्रेम की भावना रखते हैं तो उसे प्रकट करने में कोई बुराई नहीं, लेकिन आप खुद मन में यह तय करें कि क्या आप सचमुच ही उसके प्रति प्रेम या सम्मान की भावना रखते हैं?
webdunia
आपको यह भी याद रहना चाहिए कि प्रेम स्वतंत्रता देता है। अपनी पत्नी, मां, बहिन, पिता, भाई और बेटी से प्रेम करना और उसे उनके सामने प्रकट करना सबसे सुखद क्षण होता है। प्रेम एक ऐसी भावना है तो आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुरेश रैना, राज बब्बर को चाहिए 50 हजार की पेंशन