Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर 4 भारतीय सम्मानित

हमें फॉलो करें अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस पर 4 भारतीय सम्मानित
वॉशिंगटन , शनिवार, 5 जुलाई 2014 (17:33 IST)
FILE
वॉशिंगटन। अमेरिका में योगदान के लिए देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क में सम्मानित किए गए 40 लोगों में 4 भारतीय मूल के अमेरिकी हैं।

‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला, कॉमेडियन और अभिनेता आसिफ मांडवी, कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सुब्रा सुरेश और वेस्ट जॉर्जिया विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष बेहेरुज सेथना के साथ 36 अन्य को सम्मानित किया गया।

हैदराबाद में जन्मे नडेला माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के प्रमुख बने थे। इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग पढ़ने के बाद वह 1980 के दशक में अमेरिका गए थे। मुंबई में जन्मे मांडवी अमेरिका जाने से पहले इंग्लैंड गए थे। वे ‘द डेली शो’ के संवाददाता के तौर पर चर्चित हुए।

चेन्नई में जन्मे सुरेश कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय के नौवें अध्यक्ष बने। सेथना का 1948 में भारत में जन्म हुआ था और वेस्ट जॉर्जिया विश्वविद्यालय के 6ठे अध्यक्ष बने। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi