Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कंडोम से सेक्स करने में है परेशानी तो यह पढ़ें

हमें फॉलो करें कंडोम से सेक्स करने में है परेशानी तो यह पढ़ें
, बुधवार, 6 मार्च 2013 (08:32 IST)
FILE
न्यूयॉर्क। कई लोग कंडोम से सेक्स का भरपूर आनंद नहीं ले पाते। उन्हें लगता है की कंडोम से सेक्स का मज़ा कम हो जाता है और वे इसे सेक्स में बाधा के तौर पर देखते हैं। लेकिन ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनसे कंडोम के साथ भी सेक्स का मज़ा कम नहीं होता।

अमेरिका में हुई रिसर्च से एक बात पता चली है कि अगर किसी पुरुष को डायरेक्ट सेक्स के अलावा दूसरे तरीके से उत्तेजित किया जाये, जैसे मुखमैथुन और हस्तमैथुन, तो इसके बाद वह पुरुष कंडोम के साथ का सेक्स का अधिक मजला ले सकता है।

यहां एक बात बहुत महत्वपूर्ण है कि कंडोम आरामदायक होना चाहिए। साथ ही इसे लिंग के पहले सिरे से दूसरे सिरे तक पहनना भी जरूरी है।

पुरुषों के लिए सेक्स तब और भी मज़ेदार होता है जब महिलाएं सेक्स के दौरान मचल जाएं याने उनकी महिला साथी को भी पूरा मज़ा आ रहा हो। अगर उनकी साथी के लिए सेक्स असहज और कष्टदायक हो तो उनका मज़ा भी कम हो जाता है।

कई बार कम गुणवत्ता वाले कंडोम के कारण महिला सेक्स का आनंद इसलिए भी नहीं ले पाती है कि घटिया कंडोम के कारण लिंग पूरी तरह से तना हुआ नहीं होता। इसलिए सेक्स का पूरा मज़ा लेने के लिए ज़रूरी है कि अच्छी क्वालिटी का कंडोम खरीदें। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉलेज में कंडोम मशीन लगाना सही है?