Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस में मोदी को सुनना चाहते हैं अमेरिकी सांसद

हमें फॉलो करें कांग्रेस में मोदी को सुनना चाहते हैं अमेरिकी सांसद
वॉशिंगटन , बुधवार, 2 जुलाई 2014 (10:57 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के तीन शीर्ष सांसदों ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की है कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति बराक ओबामा के न्यौते पर वॉशिंगटन आएं तो उन्हें कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने का आमंत्रण दिया जाए।
FILE

कांग्रेस सदस्यों ब्रैड शेरमन, टेड पोए और एनी फालेओमावगा ने अमेरिकी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को एक संयुक्त पत्र में लिखा है 'भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सितंबर 2014 के अंत में वॉशिंगटन आने की उम्मीद है।

भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देते हुए हम आपसे मांग करते हैं कि आप प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करें।

अभी तक हालांकि मोदी के अमेरिका दौरे की किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र महासभा के सालाना सत्र में भाग लेने के लिए उनके सितंबर में अमेरिका आने की उम्मीद है।

मोदी के समर्थन में और क्या बोले सांसद...


सांसदों ने पत्र में कहा है 'भारत में हाल में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया संपन्न हुई, लगभग 55 करोड़ मतदाताओं ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव में मतदान किया। 1947 में भारत की स्वतंत्रता के समय से अमेरिका और भारत के संबंध निरंतर आगे बढ़े हैं।'

उन्होंने कहा कि धार्मिक विविधता, वैयक्तिक स्वतंत्रता, कानून के शासन और चुनावी प्रक्रिया जैसे अमेरिका और भारत के कई महत्वपूर्ण साझा मूल्य हैं।

सांसदों ने पत्र में लिखा कि हमारे दोनों राष्ट्रों के लाभ के लिए हमारे पास अमेरिका-भारत साझेदारी के निर्माण का अवसर है। विश्व के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में भारत एक उभरती आर्थिक ताकत है। नई दिल्ली क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

पत्र में सांसदों ने कहा, 'पिछले तीन दशकों में से प्रत्येक में भारत के किसी न किसी प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया है और मोदी की आगामी यात्रा हमें उस परंपरा को जारी रखने की इजाजत देगी।'

पिछले हफ्ते वरिष्ठ रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैक्केन ने कांग्रेस नेतृत्व से मोदी को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त संबोधन के लिए आमंत्रित करने का आग्रह किया था।

सदन की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष एड रॉयस सहित दो शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने पिछले महीने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष जॉन बोहनर से आग्रह किया था कि वह सत्र को संबोधित करने के लिए मोदी को आमंत्रित करें। (भाषा)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi