Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन में भूस्खलन से 6 मरे, 21 लापता

हमें फॉलो करें चीन में भूस्खलन से 6 मरे, 21 लापता
बीजिंग , गुरुवार, 28 अगस्त 2014 (10:22 IST)
FILE
बीजिंग। चीन के सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि देश के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में एक गांव में भूस्खलन होने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई और 21 लापता हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर में कहा गया है कि गुइझोउ प्रांत के यिंगपिंग गांव में भूस्खलन होने से 77 मकान ध्वस्त हो गए और कुछ तो मलबे में दब गए। भूस्खलन की वजह से 21 लोग घायल भी हुए हैं।

सरकारी टेलीविजन नेटवर्क सीसीटीवी की खबर में बताया गया कि भूस्खलन के दौरान एक छोटे जलाशय के तटबंध टूट गए जिसके कारण गांव में बाढ़ आ गई तथा परेशानी और बढ़ गई। चैनल के फुटेज में बचाव कर्मियों को मलबे में लोगों को खोजते हुए दिखाया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi